Hindi News » desh-videsh » %e0%a4%8f%e0%a4%b8 %e0%a4%9f%e0%a5%80 %e0%a4%8f%e0%a4%ab %e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae %e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be

एस टी एफ कुल्लू की टीम द्वारा चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Kullu Manali Headlines

एस टी एफ कुल्लू की टीम द्वारा चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब एसटीएफ टीम कुल्लू की टीम एएसआई शेखर की अगुवाई में बजौरा पुल के पास गश्त और यादृच्छिक नाकाबंदी पर थी। इस दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की जब  संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक व्यक्ति की शक के आधार पर  तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 906 ग्राम चरस/भांग बरामद की गई। एसटीएफ की इस सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई से नशीले पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार हुआ है।

​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) शिव चौधरी, एसटीएफ मंडी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जीत राम पुत्र दिले राम   गांव ढडई, डाकघर जारी, उप-तहसील जारी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध  पुलिस थाना भुंतर, जिला कुल्लू में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।