-
*अज्ञात नेपाली व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु — पहचान हेतु प्रयास जारी*
दिनांक 12.10.2026 को सरवरी, कुल्लू में नेपाली मूल का एक व्यक्ति, अमर पुत्र राम दास, बीमार अवस्था में मिला था । स्थानीय लोगों द्वारा उसे क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 29.10.2026 को उसकी मृत्यु हो गई । मृतक का शव पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया हेतु क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है ।
मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष, कद लगभग 5 फीट 6 इंच है । रंग साँवला चेहरा गोल है ।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने तथा उसके परिजनों/कानूनी वारिसों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है ।
जिला पुलिस कुल्लू की आम जनता से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त हुलिये के व्यक्ति अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान करने में सहायता कर सकता हो, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें।
*संपर्क:*
पुलिस थाना कुल्लू
दूरभाष: 01902-222775
