मांगों को लेकर सीटू ने किया प्रदर्शन
दिनांक 30 अक्तुबर 2026
आज शुक्रवार को मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू द्वारा जिलाधीश कार्यालय कुल्लू के वाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन की जिला महासचिव श्यामा शर्मा ने कहा कि यूनियन मांग करती है कि मिड डे मील वर्करज़ को 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में विभाजित करके देने सम्बन्धी विभागीय अधिसूचना को तुरन्त वापस लिया जाए। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से देय मानदेय का भुगतान प्रत्येक महीने एक साथ दिया जाए, ताकि वर्करज़ को दोनों हिस्सों की राशि समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले 10 महीनों के मानदेय के अतिरिक्त दो महीनों का मानदेय भी दिया जाए, ताकि उन्हें वर्ष के सभी 12 महीनों का मानदेय मिल सके और विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाली सभी मिड डे मील वर्करज़ को आने जाने का यात्रा भता दिया जाए, ताकि उन्हें अपनी जेब से खर्च न उठाना पड़े।
धरने को सीटू जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर तथा महासचिव राजेश ठाकुर ने भी सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि अगर मिड डे मील वर्करज़ की इन जायज़ मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आन्दोलन को और तेज़ किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रेम सिंह, सीता देवी, पार्वती, पवन, कमल देव, मीरा, बवली, रीना, निर्मला, शकुन्तला, रीना ठाकुर, सीता देवी, किरणा, कमला देवी, हीमी देव आदि उपस्थित रहे।
यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश कुल्लू के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजा गया।
