Hindi News » kullu-headlines » %e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b8

केलांग मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Kullu Manali Headlines
  1. केलांग मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर दिया जोर

केलांग। भाजपा के स्थानीय नेता एवं पूर्व विधायक श्री रवि ठाकुर ने आज केलांग मंडल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की। बैठक में भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा जी, किन्नौर प्रभारी श्री अजय राणा जी, लाहौल-स्पीति प्रभारी श्री नितेन कुमार जी, सह-प्रभारी श्री ज्योति कपूर जी एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चमन कपूर जी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा मंडल, ग्राम केंद्रों और बूथ समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनजातीय क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के महत्व पर भी चर्चा हुई।

बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और आपसी सहयोग को पार्टी की मजबूती का आधार बताते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर बल दिया गया।