Hindi News » kullu » %e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%8f%e0%a4%9a%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%80 ii %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%8d 2

एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक से दिया ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश

Kullu Manali Headlines

एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक से दिया ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पनारसा स्कूल के विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक

 

एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन की ओर से सतर्कता
जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कार्यालय परिसर नगवाईं में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवादों, नारों और गीतों के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। नाटक के जरिए उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार न केवल व्यवस्था को कमजोर करता है, बल्कि समाज की प्रगति में भी बाधा बनता है। विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को अपनाने की अपील करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि देश की वास्तविक समृद्धि का आधार पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण है।
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ की भावना पर आधारित इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पावर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (विद्युत) संतोष कुमार, चिनाब-ब्यास टनल के महाप्रबंधक (सिविल) विवेक खंडेलवाल, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), उप महाप्रबंधक (वित्त), उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), परियोजना सतर्कता अधिकारी निर्मल चंद सहित पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा की अध्यापिका पुष्पलता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।