- कुल्लू में बोले जयराम ठाकुर: परिहास से प्रधानमंत्री तक का सफर, मोदी के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित
कुल्लू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक सेवा में ऐतिहासिक 25 वर्ष (7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री तक) पूरे होने पर कुल्लू में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस भाजपा की स्थापना पर कभी लोग परिहास करते थे, आज उसी का एक साधारण कार्यकर्ता दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करने वाले कर्मयोगी मोदी हैं, तो दूसरी तरफ एक परिवार को सत्ता में लाने के लिए अराजकता फैलाने वाला दल।
जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा:
धारा 370 का खत्म होना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद-नक्सलवाद पर अंकुश जैसे असंभव काम संभव हुए।
भारत वैश्विक मंच पर मजबूत हुआ और अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान से छलांग लगाकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।
समारोह में सांसद कंगना रनौत, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और विधायक सुरेंद्र शौरी सहित कई गणमान्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुल्लू में बोले जयराम ठाकुर: परिहास से प्रधानमंत्री तक का सफर, मोदी के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित
