- कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के पहली बार कुल्लू आगमन पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। कुल्लू पहुंचने पर उनका यह दौरा संगठन को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वागत समारोह के दौरान कुल्लू के विधायक श्री सुंदर सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सेस राम आजाद और APMC कुल्लू-मनाली के अध्यक्ष मिया राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ जिला उपाध्यक्ष संजीव धर, जिला महासचिव संगठन टीसी महंत, तथा जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर चारों ब्लॉकों के अध्यक्ष—गोविंद शर्मा, गोपाल ठाकुर, वीर सिंह ठाकुर और मोहर सिंह ठाकुर—अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका भारती, पिंगला भंडारी, हरिचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरे से कुल्लू जिला कांग्रेस संगठन में नया जोश और उत्साह देखने को मिला है।
