Hindi News » kullu » 12 %e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%80%e0%a4%af %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%a4 %e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b7

*12 वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में पिता गिरफ्तार*

Kullu Manali Headlines
  • *12 वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में पिता गिरफ्तार*

जिला कुल्लू पुलिस ने पुलिस थाना सैंज के अंतर्गत 12 वर्षीय बालिका से कथित दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके 48 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता एवं आरोपी दोनों जिला मंडी के निवासी हैं।

दिनांक 14.10.2026 को इस संबंध में पुलिस थाना गोहर, जिला मंडी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु ऑनलाइन CCTNS पोर्टल के माध्यम से पुलिस थाना सैंज, जिला कुल्लू को स्थानांतरित किया गया।

प्रारंभिक अन्वेषण के अनुसार, बालिका उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाण्डी, गोहर गई थी, जहां उसने संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को कथित घटना के बारे में बताया। इसके पश्चात 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

दिनांक 15.10.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त हुआ। अन्वेषण के दौरान RFSL मंडी की विशेषज्ञ टीम एवं अन्वेषण अधिकारी द्वारा मामले से संबंधित भौतिक एवं रासायनिक साक्ष्यों को संरक्षित किया गया। दिनांक 17.10.2026 को आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 27.10.2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला कुल्लू पुलिस मामले की निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना कानूनन अनिवार्य है तथा उसकी पहचान उजागर न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।