Hindi News » kullu » %e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be %e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7 %e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2

*नशा तस्करी के विरुद्ध जिला कुल्लू पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: 07 मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार, 113.5 ग्राम चिट्टा और 465 ग्राम चरस बरामद*

Kullu Manali Headlines

*नशा तस्करी के विरुद्ध जिला कुल्लू पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: 07 मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार, 113.5 ग्राम चिट्टा और 465 ग्राम चरस बरामद*

जिला कुल्लू पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 07 अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में कुल 113.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 465 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

🔹 *40.86 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 30.09.2026 को ज़िला डिटैक्शन सैल, कुल्लू की टीम ने कसोल स्थित एक निजी होमस्टे में दबिश देकर पंजाब निवासी एक महिला और एक पुरुष के कब्जे से 40.86 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की । इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *14.140 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 30.09.2026 को ज़िला डिटैक्शन सैल, कुल्लू की टीम ने गोम्पा रोड, मनाली स्थित एक निजी होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान जिला तरनतारन, पंजाब निवासी 25 वर्ष और 34 वर्ष आयु के दो व्यक्तियों के कब्जे से 14.140 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *30 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला गिरफ्तार*
दिनांक 01.10.2026 को पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने डोभी पुल के समीप गश्त के दौरान 24 वर्षीय महिला निवासी जटेहड़ बिहाल के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। जांच के दौरान बच्चों की साइकिल के फ्रेम में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संदर्भ में पुलिस थाना पतलीकूहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *3.83 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
दिनांक 02.10.2026 को ज़िला डिटैक्शन सैल, कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लंकाबेकर स्थित एक निजी आवास में दबिश दी। तलाशी के दौरान 33 वर्ष आयु के दो व्यक्तियों के कब्जे से 3.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

🔹 *465 ग्राम चरस बरामद, आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज*
दिनांक 10.10.2026 को STF, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर- मनीकर्ण सड़क पर जच्छणी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक HRTC बस की जांच की। इस दौरान बस में सवार 22 वर्षीय युवक निवासी कोटा, राजस्थान के कब्जे से 465 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया।

🔹 *10.670 ग्राम चिट्टा बरामद, दंपति गिरफ्तार*
दिनांक 15.10.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सियाल स्थित एक निजी आवास/क्वार्टर में दबिश दी। तलाशी के दौरान गुरदासपुर, पंजाब निवासी 35 वर्षीय पुरुष और 29 वर्षीय महिला के कब्जे से 10.670 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 *14 ग्राम चिट्टा बरामद, चालक गिरफ्तार*
दिनांक 15.10.2026 को पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने रंदल (सुमनीधार) के समीप नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की जांच की। इस दौरान वाहन चालक, 37 वर्षीय निवासी गांव डोगर, डाकघर निरमंड, के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना ब्रौ में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।