एस टी एफ ने हीरोइन के साथ गिरफ्तार किए दो तस्कर
एसटीएफ (STF) सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने एएसआई चंद्रशेखर के नेतृत्व में और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कुल्लू के चौकी डोभी क्षेत्र में अजय राय के किराए के कमरे पर एक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान मौके से 29.68 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। यह अवैध पदार्थ दो आरोपियों के कब्जे से मिला। ए एस पी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हये कहा कि शिव चौधरी ए एस पी एस टी एफ ने बताया कि आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सैमुअल (पुत्र राज कुमार, निवासी मकान नंबर 297, गांव मुल्ले चक्क कवातर, डाकघर फतेहपुर, तहसील हकीमा गेट, जिला अमृतसर, पंजाब, और 23 वर्षीय अजय राय (पुत्र डोला राम, निवासी गांव जना, डाकघर आर्चंडी, तहसील मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर कुल्लू में मामला दर्ज किया जा रहा है।
