Hindi News » kullu » %e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a4%be %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a8 %e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%a6 %e0%a4%a6%e0%a5%8b %e0%a4%86%e0%a4%b0

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*

Kullu Manali Headlines

*चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 14.10.2026 को पुलिस थाना भुंतर में नैनो कार चोरी होने के संबंध में धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया था । शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी नैनो कार दिनांक 13.10.2026 को रात लगभग 8:00 बजे छोटी शमशी स्थित अपने घर के बाहर खड़ी की थी । अगले दिन सुबह लगभग 7:00 बजे कार वहां से गायब पाई गई, जिसके संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई ।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना भुंतर की टीम ने आज दिनांक 15.10.2026 को 24 व 30 वर्ष आयु के दो आरोपियों, दोनों निवासी गांव एवं डाकघर रैहन, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा चोरीशुदा वाहन बरामद कर लिया ।

गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 15.10.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।