Hindi News » kullu » %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af %e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a5%87

मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने किया निरिक्षण

सी एम ओ kullu ने किया दुर दराज क्षेत्र का दौरा
Kullu Manali Headlines

दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे सीएमओ डॉ. रंजीत ठाकुर
कुल्लू, 16 सितंबर 2026:
स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिले के दूरदराज क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) पिन्नी का दौरा किया और नवनिर्मित भवन का बारीकी से निरीक्षण किया।
सीएमओ ने भवन के विभिन्न हिस्सों का स्वयं जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एक-एक व्यवस्था और लंबित कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भवन में किए गए कार्यों की स्थिति को मौके पर देखा और जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य संस्थान का लाभ शीघ्र मिल सके।
इसके बाद डॉ. रंजीत ठाकुर ने AAM छणीखोर, ATF भुंतर तथा CHC तेगुबेहड़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं, दवाइयों, आवश्यक सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सीएमओ का यह फील्ड निरीक्षण इस बात को दर्शाता है कि स्वास्थ्य सेवाओं को केवल कार्यालय स्तर तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति को जानना और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना उनकी कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जाए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
डॉ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Topics: Himachal Kullu News Kullu District News