Hindi News » kullu » %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%a4%e0%a5%80 iii %e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b9

*पार्बती-III पावर स्टेशन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 52वां एनएचपीसी स्थापना दिवस

Kullu Manali Headlines

*पार्बती-III पावर स्टेशन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया 52वां एनएचपीसी स्थापना दिवस*
एनएचपीसी लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्बती-III पावर स्टेशन, बिहाली में प्रशासनिक भवन के प्रांगण में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुधीर कुमार, पावर स्टेशन प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, श्री सुधीर कुमार, पावर स्टेशन प्रमुख के आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि महोदय ने एनएचपीसी ध्वजारोहण किया । तत्पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ़) और हिमपेस्‍को के जवानों द्वारा एनएचपीसी ध्‍वज को सलामी दी गई तथा वहाँ उपस्थित जनसमूह द्वारा एनएचपीसी गीत का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सुधीर कुमार, पावर स्टेशन प्रमुख ने एनएचपीसी की 52 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा, जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों तथा राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत विकास में एनएचपीसी के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्बती-III पावर स्टेशन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समर्पण, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए परियोजना की प्रगति और उत्कृष्ट प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता एवं कार्यकुशलता ही संस्थान की सफलता का आधार हैं।
समारोह को और अधिक आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय सैंज की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कुल्लवी नाटी नृत्य ने हिमाचली लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में समूह वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान’ के सामूहिक गायन के साथ औपचारिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर अध्‍यक्षा, महिला कल्‍याण समिति, महाप्रबंधक (सिविल),पार्बती-III पावर स्टेशन, सहायक कमाण्‍डेंट,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व हिमपेस्‍को के जवान,पावर स्‍टेशन के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी, कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।
एनएचपीसी के 52वें स्थापना दिवस का यह आयोजन संस्थान की गौरवशाली विरासत, सामूहिक उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। इस अवसर पर सभी ने एनएचपीसी की निरंतर प्रगति, उत्कृष्टता एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
******