Hindi News » kullu » 457

महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री सुधीर कुमार ने कुल्लू के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार से की शिष्टाचार भेंट

Kullu Manali Headlines

पार्बती- III पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री सुधीर कुमार ने कुल्लू के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ और पारंपरिक शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिला प्रशासन और पावर स्टेशन के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। श्री सुधीर कुमार ने उपायुक्त को पार्बती- III पावर स्टेशन द्वारा कुल्लू जिले में संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उपायुक्त कुल्लू ने भी पावर स्टेशन को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।