26 से 28 सितंबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में आयोजित अंडर -19 जिला स्तरीय छात्रा वर्ग माइनर गेम के टूर्नामेंट में कुल्लू जॉन ने लगातार दूसरी बार खो-खो की ट्रॉफी पर कब्जा किया। कुल्लू जॉन जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल की आठ छात्राएं खेल रही थी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगभग एक तरफ जीत प्राप्त की सेमीफाइनल में दूसरी टीम को को टर्न डिफीट से पराजित किया और उसी प्रकार फाइनल मुकाबला मनाली जॉन और कल्लू जॉन के बीच में हुआ जिसमें हमारे स्कूल की छात्रा दीया गुनगुन और सनवि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जो फर्स्ट बैच था वह विरोधी टीम द्वारा आउट नहीं किया गया और इस प्रकार फाइनल को भी कुल्लू जॉन ने टर्म डिफीट से जीता खराहल स्कूल की चार छात्राएं दीया संवि गुनगुन और पल्लवी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो 16 से 19 अक्टूबर तक सिद्धपुर मंडी में होने जा रहा है इसी तरह अंडर-19 छात्र वर्ग में हमारे तीन छात्र ईशान रेवत और कबीर का चयन राज्य स्तर के लिए खो-खो में हुआ है।
इनका टूर्नामेंट 11 से 14 अक्टूबर तक कुपवी शिमला में होगा इसी प्रकार जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी अंडर 14 में विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है इसमें एक स्वर्ण पदक दो रजत पदक और दो ब्राउन मेडल विद्यालय ने जीते हैं और उनकी आगामी प्रतियोगिता 9 से 11 तक मंडी में होने जा रही है। प्रधानाचार्य चिमनलाल तथा स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दोत राम राणा ने डीपीई देव ठाकुर और पी ई टी रमेश शुक्ला व सभी बच्चों को इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से तथा समस्त स्टाफ की ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
