भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘एक्टिविटी डे’ संपन्न: विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और तर्कशक्ति से जीता सबका दिल
भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल भारत भारती स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मासिक एक्टिविटी डे का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा I से 5 तक के बच्चों ने ‘बेस्ट फ्रॉम वेस्ट ‘ गतिविधि में बेकार वस्तुओं से सुंदर और उपयोगी चीजें बनाईं। इसके अलावा, कक्षा I से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने आत्मविश्वास और बेहतरीन उच्चारण के साथ कविताएं प्रस्तुत कीं।
वरिष्ठ कक्षाओं (कक्षा 9 से 12) के लिए समसामयिक विषयों पर इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने ‘ आर स्मार्ट फ़ोनज़मेकिंग स्टूडेंट स्मार्टर ओर मोर डिसट्रक्तिड ओर आर्टिफिसयल इंटेलिजेन्स ए हेल्प ओर ए थ्रेट टू एजुकेशन?’ जैसे विषयों पर अपने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखे तथा एक-दूसरे के सवालों के जवाब भी दिए। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ऐसी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और तार्किक सोच को बढ़ावा देना है, जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी हैं।
फोटो 4 एक्टिविटी डे में हिस्सा लेते छात्र
