-
कुल्लू में 2 अक्टूबर को आयोजित होगी ‘कुल्लू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026,
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कुल्लू जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा ‘कुल्लू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को कुल्लू स्थित फॉरेस्ट क्लब हाउस में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख 29 सितंबर रखी गई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारी अनुसार, प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। चैंपियनशिप को अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, और अंडर-19 (लड़कों एवं लड़कियों दोनों के लिए) तथा पुरुष वर्ग की श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
प्रतियोगिता वाले दिन सभी खिलाड़ियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रति इवेंट 200 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा। इच्छुक खिलाड़ियों से 29 सितंबर से पहले अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
खिलाड़ी अपना प्रवेश शुल्क कमलदीप सिंह गिल के पास जमा करवायें या मोबाइल नम्बर 98167 18929 पर कॉल करें स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा !
