Hindi News » kullu » %e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a4%be %e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%9b%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%87

नशा तस्करों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर किया हमला  मामला दर्ज कर शुरू की जाँच 

Kullu Manali Headlines

नशा तस्करों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर किया हमला

मामला दर्ज कर शुरू की जाँच

कुल्लू के पनकुटी-जकलेहड़ कैंची मोड़ पर चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है।

 जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुमित कुमार और तापे राम को तलाशी के दौरान चरस के साथ पकड़ा था। कार्यवाही के दौरान ग्राम पंचायत मानगढ़ की प्रधान शांति देवी, उनके पति जीत राम, पंचायत उप-प्रधान राजेन्द्र और 30-40 स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस टीम और स्वतंत्र गवाह पर हमला कर दोनों आरोपियों और बरामद चरस को बलपूर्वक छुड़ा लिया। हालांकि, मौके पर छूटी 508 ग्राम चरस और आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस घटना में एक पुलिस कर्मी और स्वतंत्र गवाह घायल हुए हैं।

एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि  इस संबंध में पुलिस थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।