होली एंजेलस स्कूल ने मनाया 26 वां बार्षिक समारोह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत
जिला कुल्लू के शमशी सतिथ होली एंजेलस स्कूल ने आज अटल सदन कुल्लू सभागार में 26 वां बार्षिक समारोह हर्षोल्लास साथ मनाया, मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया, प्राचार्या सपना ठाकुर ने मुख्य अतिथि का कुल्लूवी परंपरा, कुल्लूवी टोपी, मफलर एवं समृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, प्राचार्या सपना ठाकुर ने स्कूल का बार्षिक रिपोर्ट साँझा किया। समारोह के दौरान छात्रों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब को मन्त्रमुग्ध किया, वहीं मुख्य अतिथि डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस स्कूल की शुरुआत एक गेराज से किया था और स्कूल प्रबंधन एवं प्राचार्या सपना ठाकुर की अथक प्रयासों और मेहनत से बेमिसाल 26 साल पुरे किए हैं और आज स्कूल का शेक्षणिक स्तर में दिन प्रतिदिन सुधार हुआ है और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को उपलब्ध किया जा रहा है।
