Hindi News » lahaul-spiti » %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b

सरकार गांव के द्वार, परियोजना सलाहकार समिति एवं एफआरए को लेकर तैयारियों की समीक्षा

Kullu Manali Headlines
सरकार गांव के द्वार, परियोजना सलाहकार समिति एवं एफआरए को लेकर तैयारियों की समीक्षा
केलांग, 15 अक्टूबर, 2026…..राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित ‘सरकार गांव के द्वार’, परियोजना सलाहकार समिति तथा वन अधिकार अधिनियम (FRA) से संबंधित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय केलांग में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स ने की।
बैठक के दौरान 17 अक्टूबर को प्रस्तावित मंत्री के दौरे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं एवं मांगों के निवारण, परियोजना सलाहकार समिति से संबंधित विभिन्न विषयों तथा वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत आने वाले मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान जनता द्वारा उठाए जाने वाले मामलों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं रिकॉर्ड पहले से तैयार रखें, ताकि लोगों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रभावी ढंग से चर्चा की जा सके तथा नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम सरकार और आम जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस बैठक में डीएफओ इंद्रजीत सीरा, तहसीलदार विकास कुमार , बीडीओ मनीष राय, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अजय गुप्ता, आरएम एचआरटीसी अंशित शर्मा, जी एम इंडस्ट्रीज सोमेश शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग नरेश ठाकुर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की।